मोदी जी की मन की बात के लिए कुछ सुझाव

1. शेयर बाजार कर नीति एवं एआई आधारित भारत

भारत को कोरिया जैसी शेयर मार्केट टैक्सेशन पॉलिसी रखनी चाहिए।

भारत की सभी आईटी कंपनियों और आईटी प्रोफेशनल्स को एआई पर काम करना चाहिए।

देश में सरकार और सभी बड़ी कंपनियों को एआई डेटा सेंटर्स लगाने चाहिए।

सरकार को सभी स्कूलों की कक्षाओं में एआई को मुख्य विषय करना चाहिए, जब तक सरकार ऐसा न करे तब तक स्कूलों को एडवांस एआई की ऐड-ऑन पुस्तकें लगानी चाहिए।

बीकॉम, बीबीए की जगह एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, ईवी जैसे नए जमाने के कोर्स होने चाहिए।

PMO India

2. सकारात्मक समाचार एवं आर्थिक राष्ट्रवाद

न्यूज़ चैनल्स, सरकार और यहां के देशवासियों को भारतीय कंपनी की कोई भी नकारात्मक खबर नहीं देनी चाहिए, ना ही ऐसी खबर जिससे हमारे भारतीय शेयर मार्केट पर नकारात्मक प्रभाव पड़े।

प्रतिदिन कुछ सकारात्मक समाचार आने चाहिए, तभी कहा जाएगा कि यहां के न्यूज़ चैनल, नेता और जनता सच्चे देशभक्त हैं।

3. मुफ्त सहायता के स्थान पर सौर ऊर्जा प्रोत्साहन

खाते में मुफ्त पैसे की जगह पहले महीने मुफ्त सोलर कुकर देना चाहिए।

दूसरे महीने मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटर और सोलर पैनल सभी घरों पर ईएमआई पर देना चाहिए, जिसमें डाउन पेमेंट शून्य हो।

4. रेलवे में विश्वस्तरीय शौचालय

रेलवे में फ्रेशरूम कंपनी के टॉयलेट्स होने चाहिए क्योंकि यह कंपनी अपने पैसे से 5 स्टार जैसे टॉयलेट बनाती है।

5. भारत को टैक्स हेवन देश बनाने का प्रस्ताव

देश को टैक्स हेवन कंट्री बनाया जाना चाहिए जिससे सभी कंपनियां भारत आना पसंद करें।

और देश की कमाई यहां की जनता और कंपनियों से टैक्स लेकर नहीं बल्कि एक्सपोर्ट और फॉरेन रेमिटेंस से ही आए।

6. लोकल ट्रेन कोच में सीट नंबर व्यवस्था

ट्रेन के लोकल कोच में भी टिकट पर सीट नंबर दिया जाए, वो भी इंसान हैं।

7. रेलवे टिकट एवं प्रतीक्षा सूची सुधार

ट्रेन 🚂 में Sell Your Half Ticket Berth ऑनलाइन ऑप्शन हो जिससे लोग अपनी बर्थ एक से दो लोगों को बेच सकें। ऐसा करने से ट्रेन में वेटिंग नहीं आएगी और लोगों को जमीन पर बैठकर नहीं जाना होगा।

लेडीज़ और सीनियर सिटिजन को रिजर्वेशन कोच में जाने की अनुमति हो, भले ही उनके पास रिजर्व बर्थ न हो।

वेटिंग टिकट ऑनलाइन भी लिया हो तो ऑटोमेटिक कैंसिल नहीं हो।

रेलवे ऑनलाइन टिकट और विंडो टिकट खुलने का समय एक ही हो।

8. ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा

देश की सभी बैंक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ब्लॉक करके रखें जब तक ग्राहक स्वयं इसे ऑन न करवाए और जिन खातों में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन 6 महीने से नहीं हुए हैं उन्हें भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए ब्लॉक रखा जाए ताकि कोई ऑनलाइन फ्रॉड हो ही न पाए।

9. ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में राशि फ्रीज करने की सुविधा

ऑनलाइन फ्रॉड होने की स्थिति में भेजे गए पैसे को फ्रीज करवाने का विकल्प भेजने वाले के पास हो और फिर जांच करके ही जिसे पैसा भेजा गया है वह उसे निकाल पाए।

10. फेल ट्रांजैक्शन का त्वरित रिफंड

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फेल होने की स्थिति में उसका रिफंड खाते में अधिकतम 5 मिनट में आना चाहिए।

वहां लिखा आता है कि 72 घंटे में आ सकता है, अब सोचिए किसी को इलाज या ऑपरेशन के पैसे देने हों और ट्रांजैक्शन फेल हो जाए तो? और उसके पास दूसरे पैसे न हों तो?

11. अंतरराष्ट्रीय रोजगार सहायता

देश से बाहर नौकरी पर और ज्यादा लोग जा पाएं, इसके लिए यहां की सभी सिटी में इंटरनेशनल एम्प्लॉयमेंट ऑफिस हों।

और बाहर के देशों की सभी सिटीज़ में भी देश के रियायती दरों वाले सेमी-गवर्नमेंट हॉस्टल हों तथा ऐसे लोगों को नौकरी लगने तक एयर टिकट मुफ्त हो।

सरकार सभी ऐसे स्टूडेंट्स, जॉब सीकर्स या एक्सपोर्टर्स को आने-जाने और रहने का पूरा खर्च दे तथा नौकरी लगने तक सहायता करे।

12. विदेशी रोजगार प्राप्त लोगों के लिए निवेश नीति

उसके बाद ऐसे लोगों को भारत के म्यूचुअल फंड्स में अपनी सैलरी का 50 प्रतिशत 20 साल तक रखना जरूरी हो।

और इससे पहले निकालने पर 50 प्रतिशत टैक्स लगे।

13. वर्षा जल संचयन अनिवार्य

सभी घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाना जरूरी हो।

ऐसे ही सभी नई सड़कों के बीच में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हो।

14. सड़क एवं यूटिलिटी कॉरिडोर नीति

अच्छी बनी हुई सड़कों को बिना तोड़े साइड में नई सड़कें बनाई जाएं।

और साइड में एक चैंबर बनाया जाए तथा सभी लाइनें उसी में से जाएं।

यह बिजली, इंटरनेट और पानी के लिए राष्ट्रीय नीति हो।

15. बिजली के खंभों के बिना नई सड़कें

अब पूरे देश में कहीं भी नई सड़क बनाई जाए तो वहां बिजली के खंभे नहीं लगाए जाएं।

16. पाम वृक्षों पर प्रकाश व्यवस्था

और लाइट्स भी जो लगाई जाती हैं वे कम फैलने वाले पेड़ों पर लगाई जाएं जैसे पाम 🌴 ट्री।

17. भारत को कुकिंग ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक बनाना

देश को कुकिंग ऑयल का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर देश बनाया जाए, उसके लिए पाम ट्री लगाए जाएं।

18. प्रत्येक गांव और शहर में नए तालाब

देश के सभी शहरों, गांवों और वार्डों में नए तालाब बनाए जाएं और उनके किनारों पर फलों के वृक्ष लगाए जाएं।

19. बाढ़ और सूखा समाधान हेतु नहर व्यवस्था

ऐसी नदियां जिनमें अक्सर बाढ़ आती है, उनकी नहर बनाकर पानी को आगे तक फैलाया जाए जिससे कभी बाढ़ न आए।

साथ ही वहां से पंप करके पानी को वहां तक भेजा जा सके जहां पानी नहीं है।

ऐसा करने से न कहीं बाढ़ आएगी और न कहीं सूखा पड़ेगा, देश की उत्पादकता भी बढ़ेगी और किसान भी खुश रहेगा।

20. पहाड़ी क्षेत्रों में नई स्मार्ट सिटीज़

क्योंकि गर्मी बढ़ रही है इसलिए और ठंडे तथा पहाड़ी क्षेत्रों में रिहायशी कॉलोनियां बनाई जाएं।

देश की आईटी कंपनियां, डेटा सेंटर्स और कॉलेज भी वहीं हों।

जैसे पहले शिमला देश की राजधानी थी, वैसे ही उन पहाड़ी क्षेत्रों में बहुत सी कॉलोनियां और स्मार्ट सिटी हों।

लेकिन नदियों को गंदा करने वाली एक भी कंपनी या नाला न हो।

21. रक्षा उत्पादन एवं निर्यात

भारत सभी महंगे जेट्स आयात न करे बल्कि ड्रोन, रॉकेट, मिसाइल, लेजर अटैक सिस्टम और डिफेंस सिस्टम का गुणवत्ता एवं मात्रा में उत्पादन करके रखे।

किसी देश को बेचना हो तो उसी दिन दे सके।

इतनी आर्टिलरी हो कि लाखों मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन एक ही दिन में बेच या लॉन्च कर सके।

हम कुछ ऐसे देशों से हेलीकॉप्टर 🚁 ड्रोन ले रहे हैं जो हमारे दुश्मन देशों को फंडिंग करते हैं।

22. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ एशिया

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ एशिया बनाया जाना चाहिए और इन देशों के बीच रेलवे लाइनें तथा व्यापार बढ़ाया जाना चाहिए।

कुछ देश चाहते हैं कि एशियाई देश आपस में लड़ते रहें और विकसित न हो पाएं। यह Divide and Rule Policy है।

23. अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सहयोग

भारत को चीन से टेक्नोलॉजी, एआई, एजुकेशन आदि में सहायता और ऑर्डर्स लेने चाहिए।

इसी प्रकार तुर्की और ईरान से सस्ती ड्रोन टेक्नोलॉजी लेनी चाहिए।

24. निर्यात आधारित आर्थिक शक्ति

You need money to win wars, इसलिए ऐसी नीति लाई जाए कि एक्सपोर्ट बढ़े और यहां की कंपनियों को रोज कोई सकारात्मक समाचार मिले।

25. हर घर सोलर पैनल

हर घर सोलर पैनल का लक्ष्य हो, ज़ीरो डाउन पेमेंट लेकिन ईएमआई पर।

26. सस्ती एवं अतिरिक्त विद्युत उत्पादन नीति

हर घर सोलर पैनल का लक्ष्य हो, ज़ीरो डाउन पेमेंट लेकिन ईएमआई पर हो।

ऐसा करने से यहां के उद्योगों को लगभग मुफ्त बिजली दी जाए और साथ ही अतिरिक्त बिजली पड़ोसी देशों को बेची जाए।

साथ ही कोयले का आयात नहीं बल्कि निर्यात किया जाए।

27. भारत को ईवी, ड्रोन एवं ईवीटीओएल महाशक्ति बनाना

देश ईवी, ड्रोन, ईवीटीओएल और इलेक्ट्रिक स्कूटर का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर और मैन्युफैक्चरर हो।

इसके लिए आर एंड डी सेंटर्स हों, कॉलेजों में विषय हों और बैटरी तथा ईवी पूरी तरह टैक्स फ्री हों।

इनका बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाए।

यही नहीं, इन कंपनियों को बिना ब्याज के ऋण दिए जाएं।

देश को ज़ीरो एमिशन कंट्री बनाया जाए।

28. भारत को ऑर्गेनिक फार्मिंग राष्ट्र बनाना

भारत को ऑर्गेनिक फार्मिंग नेशन बनाया जाए ताकि यहां की फसलों को अधिक मूल्य मिले।

कोई भी केमिकल फर्टिलाइजर या पेस्टिसाइड देश में उपयोग न किया जाए।

इतनी फर्टिलाइजर की मांग पूरी करने के लिए सभी घरों में गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद बनाना जरूरी हो।

जिसे सरकार समर्थन मूल्य पर खरीद ले।

ऐसा नहीं करने पर निगम कर दोगुना हो।

29. गोबर खाद एवं वर्मी कम्पोस्ट को समर्थन मूल्य

गोबर खाद और वर्मी कल्चर खाद का भी समर्थन मूल्य हो।

30. डेयरी उत्पाद निर्यात को बढ़ावा

पूरे देश में गोमांस पर प्रतिबंध हो।

देश विश्व का बड़ा डेयरी उत्पाद निर्यातक बने।

दूध की जगह चीज़, घी आदि का निर्यात किया जाए।

31. वस्त्र एवं परिधान उद्योग को प्रोत्साहन

कॉटन, जूट और रेडीमेड गारमेंट्स को भी बहुत बड़ा समर्थन मिले।

ताकि हमारा निर्यात और यह उद्योग बहुत बढ़े।

32. उत्पादन बढ़ाने हेतु श्रम कानून सुधार

लेबर लॉज़ थोड़े उदार हों ताकि चीन और जापान जैसा उत्पादन हो सके।

33. भारतीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं को वैश्विक बाजार

Amazon, Flipkart, Meesho आदि पर भारतीय विक्रेताओं द्वारा बनाई गई सभी लिस्टिंग पूरे विश्व में दिखाई दें और खरीदी जा सकें।

ये कंपनियां इसे आगे बढ़ाएं।

34. ऑनलाइन विक्रेताओं के अधिकार

Amazon जैसी कंपनियां कभी भी भारतीय विक्रेताओं को सस्पेंड कर देती हैं।

यह उतना ही पीड़ादायक है जैसे किसी की नौकरी चली जाए।

इसलिए सरकार और प्रधानमंत्री जी को भारतीय ऑनलाइन विक्रेताओं को सभी श्रम अधिकार दिलवाने चाहिए।

जो विक्रेता लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उन्हें वेतन, भत्ता और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलनी चाहिए।

जिन्हें सस्पेंड किया गया है उन्हें कंपनी पुनः बुलाए और कार्य का अवसर दे।

35. भुगतान एवं रिटर्न नीति सुधार

विक्रेताओं को भुगतान पिकअप के समय मिले।

रिटर्न आइटम का भाड़ा विक्रेता से नहीं लिया जाए।

36. रिटर्न चार्ज एवं ओपन डिलीवरी व्यवस्था

किसी वस्तु को वापस करने पर 100 रुपये का शुल्क खरीदार से लिया जाए।

डिलीवर की गई वस्तु और लौटाई गई वस्तु की तस्वीर मिलान होने पर ही कूरियर बॉय रिटर्न स्वीकार करे।

इसलिए सभी खरीदारों को ओपन डिलीवरी की सुविधा दी जाए।

37. संदिग्ध ऑर्डर रद्द करने का अधिकार

ऑनलाइन विक्रेता किसी भी ऑर्डर को रद्द कर सके यदि उसे खरीदार संदिग्ध लगे।

38. लिस्टिंग हटाने पर नियंत्रण

रेटिंग आदि के कारण कंपनियां किसी विक्रेता की लिस्टिंग डिलीट न कर सकें।

क्योंकि ऐसा करने से ऑनलाइन विक्रेताओं पर मानसिक तनाव होता है।

39. अलीबाबा से बड़ा बनने का लक्ष्य

यह सब करके ही हम Alibaba से बड़े बन पाएंगे।

विश्व की शीर्ष 1000 कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों जैसी कंपनियां भी देश में बनाई जाएं।

40. स्वदेशी आईटी कंपनियों का निर्माण

जिन आईटी प्रोफेशनल्स को विदेशी कंपनियां परेशान करती हों या नौकरी से निकाल देती हों, वे देश के लिए वैसी ही कंपनी बनाएं।

यदि वे ऐसा करते हैं तो वे सच्चे देशभक्त कहलाएंगे।


Comments

Popular posts from this blog

how can india be world leader

China AI Education Policy: 2035 तक पूरी पढ़ाई AI से होगी? जानिए सच

1 Year Mein India Banega Energy Superpower ⚡ | Oil & Gas Import Band Master Plan!”